शनिवार के दिन सदर प्रखंड के पचना हट्टी में उत्पाद विभाग ने शराब कारोबार के खिलाफ सघन अभियान चलाया। छापामारी अभियान का नेतृत्व उत्पाद अवर निरीक्षक मीनू कुमारी ने किया।उन्होंने बताया कि पचना हट्टी में शराब निर्माण के अड्डों पर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान देसी शराब निर्माण के कारोबारियों द्वारा टीना में भर कर सडा ये जा रहे लगभग साठ टीना जावा गुड बरामद किया गया ।
