बिहार राज्य के शेखपुरा जिला के अरियरी प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता प्रभात कुमार ने विमान पंचायत अंतर्गत गगौरा निवासी दिव्यांग एतवारी मांझी से साक्षात्कार लिया।इसमें उन्होंने जानकारी दी कि उन्हें वृद्धा पेंशन मिल रहा है। लेकिन दिव्यांग होने के बाद भी सरकार के द्वारा और कोई सहायता नहीं मिली है। कई बार वार्ड पार्षद से ट्राई साईकिल की माँग की पर अब तक नहीं दिया गया है। मुखिया जब वोट माँगने आते हैं,तो हर सुविधा देने का वादा करते हैं। चुनाव में वोट देने के लिए गाड़ी की भी व्यवस्था करते हैं। लेकिन जीत के बाद कभी समस्याओं को जानने का भी प्रयास नहीं करते हैं