बिहार राज्य के शेखपुरा जिला के अरियरी प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता प्रभात कुमार ने विमान पंचायत अंतर्गत गगौरा निवासी भरत माँझी से साक्षात्कार लिया।जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान मुखिया के कार्यकाल में कोई विकास कार्य नहीं किया गया है। ग्रामीणों को रोजगार भी नहीं मिल पाता है। जॉब कार्ड होते हुए भी मनरेगा में हमें कोई कार्य नहीं मिलता है। मुखिया से किसी भी समस्या के बारे में बात करने पर भी उसका निराकरण नहीं होता है। कोरोना काल में भी मुखिया के द्वारा कोई मदद नहीं की गई थी