बिहार राज्य के शेखपुरा जिला के अरियरी प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता प्रभात कुमार ने विमान पंचायत अंतर्गत गगौरा निवासी अर्जुन माँझी से साक्षात्कार लिया।जिसमे उन्होंने जानकारी दी कि मुखिया ऐसा व्यक्ति हो जो जनता देखभाल करें। जनता की समस्याओं का निराकरण करें। पंचायत के विकास के लिए प्रयास करें। वर्तमान मुखिया के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वो जनता की समस्याओं पर बहुत कम ध्यान देते हैं। इसलिए हमें अब मुखिया पद के लिए योग्य व्यक्ति की जरूरत है,जो विकास कार्य करे।