शनिवार को मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक शफीउल हक ने यहां पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिले में लंबे समय से लंबित आपराधिक मामलों के शीघ्र निपटारे का निर्देश दिया। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस को कई निर्देश दिए। लंबित आपराधिक मामलों में पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों की संलिप्तता वाले मामलों को 10 दिनों के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
