बिहार राज्य के नालंदा ज़िला से प्रमोद कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बिहार विधानसभा निर्वाचन 2020 के तहत 10 नवंबर को जिला के दो मतगणना केन्द्रों- नालंदा कॉलेज एवं सोगरा कॉलेज में मतगणना होगी। नालंदा कॉलेज में अस्थावां, बिहार शरीफ, राजगीर, नालंदा एवं हरनौत विधानसभा तथा सोगरा कॉलेज में हिलसा एवं इस्लामपुर विधानसभा की मतगणना होगी। मतगणना कार्य प्रातः 8 बजे प्रारम्भ होगा। मतगणना कार्य को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की आज सोमवार को टाउन हॉल में जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त ब्रीफ़िंग की गई। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...
