रफीगंज चंद्रेहटा में 25 लोगों ने छात्र जदयू के सदस्यता ग्रहण किया रफीगंज छात्र जदयू प्रखंड अध्यक्ष ऋषिकेश कुमार के नेतृत्व में केराप पंचायत के चंद्रेहटा में छात्र जदयू सदस्यता अभियान चलाया गया छात्र जदयू प्रखंड अध्यक्ष ऋषिकेश कुमार ने बताया कि लगातार हम लोगों के द्वारा छात्र संगठन का विस्तार पंचायत स्तर पर किया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज हम लोगों ने केराप पंचायत के चंद्रेहटा में पहुंचे। जिसमें 25 लोगों ने छात्र जदयू का सदस्यता ग्रहण किया एवं उन्होंने बताया कि बिहार सरकार माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा चलाए जा रहे हैं छात्र छात्राओं के लिए विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिए एवं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड रोजगार भत्ता योजना पोशाक राशि साइकिल राशि जैसे विभिन्न योजनाओं पर युवाओं के बीच चर्चा किए एवं लोगों को छात्र जदयू में सदस्यता को लेकर जागरूक किया ।इस बीच रफीगंज छात्र जदयू उपाध्यक्ष विवेक कुमार ,सचिव अभिषेक कुमार ,प्रखंड उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ,सह सचिव राजीव कुमार सहित अन्य कई ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।