कोविड संक्रमण के प्रसार की रोकथाम को लेकर आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न कोषांग के नोडल पदाधिकारियों एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन हेतु लगातार सभी पदाधिकारी एवं थाना भ्रमणशील रहकर चेकिंग करते रहें। जो लोग उल्लंघन करते पाए जाएं उनके विरुद्ध फाइन लगाएं। जो दुकानदार इसका अनुपालन नहीं करते हों, उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाए तथा दुकानों को सील किया जाय। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
