शनिवार को जीविका कार्यालय अरियरी में सामुदायिक समन्वयक पद पर आसीन रणधीर कुमार के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। अरियरी के जीविका कर्मियों तथा पंचायतों के प्रतिनिधियों एवं ग्राम संगठन की दीदियों ने तथा जीविका के परियोजना प्रबंधक एवं अरियरी प्रमुख सम्मान के साथ विदाई दी एवं मौके पर प्रशस्ति पत्र , कप ,मेडल ,बुके आदि देकर उन्हें सम्मानित किया गया। वहां मौजूद लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।