चितरंजन कुमार- मदनपुर प्रखंड क्षेत्र के बनिया पंचायत अंतर्गत कुसहा गांव में एक किसान आलोक कुमार के द्वारा अपने निजी खेतों में प्रत्येक वर्ष वृहत पैमाने पर वृक्ष लगाया जाता है।वह इस वर्ष भी वन विभाग के मदद से 200 की संख्या में अपने खेतों में वृक्ष लगाए हैं।उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से हवाएं दूषित हो रही है उससे कहीं ना कहीं हम सभी बीमार हो रहे हैं और उसका कारण है कि औरंगाबाद जिले में अगले वर्ष चमकी बुखार से कई लोग मरे थे।वे बताते हैं कि पर्यावरण के साथ-साथ अगर वृष तैयार होता है तो निजी तरफ से आर्थिक लाभ भी प्राप्त होता है।बताते हैं कि पेड़ के खाली जगहों पर सुगंधित पौधा पुष्प की पौधा लगाकर व्यपार भी करते हैं।
