हमारी श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि शुक्रवार को गुजरात से आई एक विशेष पुलिस टीम ने स्थानीय थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में सघन छापामारी कर अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह के सरगना संजय कुमार को गिरफ्तार कर अपने साथ गुजरात ले गई। वही शेखोपुरसराय के पांची गांव से एक युवक को साइवर ठग के पहचान होने पर उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
