हमारी श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि थैलेसीमिया बीमारी से पीडि़त सिरारी गांव निवासी गोपाल ठाकुर की पुत्री दुर्गा कुमारी 9 बर्ष रक्त की आवश्यकता होने पर परिजनों ने रक्तदान महादान ग्रुप से संपर्क किया। उसके उपरांत रक्तदान ग्रुप के सदस्य भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिन्हा को इसकी सूचना दी। इसके बाद मनोज सिन्हा ने बिना बिलंब किए हुए ब्लड बैंक शेखपुरा में पहुंच कर अपना रक्तदान किया । मौके पर डॉ कृष्ण मुरारी ने कहा कि रक्तदान करने से किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती है । मौके पर रक्तदान ग्रुप के अभय कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
