जिले के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न कोरेंटीन सेंटरों पर स्थानीय रेफरल अस्पताल के प्रशासनिक पदाधिकारी डॉ फैसल अरशद , डॉ रणधीर कुमार , आयुष चिकित्सक डॉ प्रियदर्शी , एस एस टी समीर कुमार आदि द्वारा आवासित प्रवासियों के स्वास्थ की जांच की गई । आदर्श टाउन हाई स्कूल में स्वास्थ की जांच कर दवा का वितरण , राज राजेश्वर हाई स्कूल में 40 प्रवासियों का स्क्रीनिंग , एस के आर कॉलेज , बबनबीघा हाई स्कूल , रमजानपुर मध्य विद्यालय में स्वास्थ्य जांच , सर्वा में 14 दिन गुजारने वाले को अपने घर के लिए मुक्त करना आदि कार्य किया गया । सर्वा मध्य विद्यालय में 14 दिनों तक आवासित रहने वाले प्रवासियों को ज़ुरुरी एहतियात बरतने की नसीहत देकर अपने अपने घरों के लिए विदा किया गया ।