भारतीयों की रक्षा करते केंद्रीय अर्धसैनिक बल ( सीआरपीएफ ) के एक उत्साही कांस्टेबल सुरेश केवट ने डयूटी पर रहते हुए लॉक डाउन के दौरान भूख से बिलख रहे अपने गांव चेवाड़ा बेलदारी के 30 जरूरतमंद लाचार गरीब परिवारों के बीच राशन सामग्री का वितरण करवाया। गरीबी का दर्द समेटे एक देशभक्त जवान ने वेतन का रुपया गांव के कुछ युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं के यहां भेजकर आटा , आलू , नमक , सरसों तेल आदि की खरीददारी करवाकर उसे गरीबों के बीच बंटवाया।फिलहाल सुरेश केवट पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर में कार्यरत है। उनके द्वारा भेजी गई राशि से सभी जरूरतमंद परिवारों को 6 -6 किलो आटा , 3 -3 किलो आलू , नमक , आधा आधा किलो सरसों तेल वितरित करवाया। इससे पहले भी उन्होंने दूसरे कार्यकर्ताओ को वेतन राशि भेजकर जरूरतमंद बेबस गरीब लोंगो के बीच खाद्यान्न का वितरण करवाया था। उन्होंने कहा कि गरीबों और भूखे लोंगो को भोजन कराने से बड़ा कोई पुण्य नही है। उनके इस कार्य मे गांव के सामाजिक कार्यकर्ता विपिन केवट, शिवबालक केवट, बलि केवट और विकास केवट ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
