सदर प्रखंड के कारे गांव में गरीब- असहाय लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस राहत सामग्री का वितरण विभा राज कंपनी के द्वारा किया गया। कंपनी के प्रबंधक सिंधु ने कारे गांव के 350 लोगों के बीच राहत सामग्री का पैकेट वितरित किया। जिसमें राशन ,साबुन एवं मास्क आदि शामिल था।
