कोविड-19 के संक्रमण के परिपेक्ष में लागू लॉक डाउन के दौरान दूसरे राज्यों से वापस आने वाले प्रवासी मजदूरों विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों के लिए प्रखंड स्तरीय क्वॉरेंटाइन कैंप का संचालन करने के लिए इनायत खान जिलाधिकारी शेखपुरा एवं दयाशंकर पुलिस अधीक्षक शेखपुरा के द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। यह सभी प्रखंडों में उपयुक्त जगह पर स्थापित किया गया है. प्रखंड स्तरीय क्वॉरेंटाइन कैंप की निगरानी एवं अनुश्रवण करने के लिए पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई हैl सभी अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र कैंप के लिए नोडल पदाधिकारी नामित किए गए हैं lकैंप की निगरानी एवं अनुश्रवण के लिए दोनों अधिकारी जिम्मेवार होंगे l क्वॉरेंटाइन कैप में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को अवधि पूर्ण होने के पहले कैंप से बाहर नहीं दिया जाएगा . जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद शेखपुरा ने बताया कि चिकित्सा सुविधा के लिए प्रखंड स्तरीय पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं. प्रत्येक प्रखंड स्तरीय कैंप की निगरानी एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए 24 घंटे, तीन पालियों में दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी के साथ साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है. चेवाड़ा प्रखंड में मॉडल उच्च विद्यालय में बनाया गया है।
