जिला जमुई,प्रखंड समस्तीपुर से ज्योति कुमारी जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रही है की उद्योगिकीकरण,शहरीकरण,वनों की अंधाधुंध कटाई के कारण वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। इसका प्रतिकूल प्रभाव मौसम एवम जलवायु पर भी पड़ रहा है।सड़क पर दौड़ रही मोटर गाड़ियाँ जहरीली धुवाँ उगल रही है।इससे वातावरण के तापमान में भी वृद्धि हो रही है।यही ओजोन के क्षतिग्रस्त होने का भी कारण है। ओजोन परत के क्षतिग्रस्त होने की वजह से पराबैगनी किरणे सीधी पृथ्वी पर आती है और भयानक बीमारी का कारण बनती है। अपने जीवन और पृथ्वी की सुरक्षा करने के लिए वायु प्रदुषण पर नियंत्रण करना अति आवश्यक है।दोस्तों इनकी तरह आप भी कोई जानकारी या किसी विषय पर अपना विचार मोबाइल वाणी के साथ बाँटना चाहते हैं ,तो मिस्ड कॉल जरूर करें हमारे निःशुल्क नंबर 08800984861 पर।