जिला जमुई,प्रखंड समस्तीपुर से ज्योति कुमारी जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रही है की हमारे भारत जैसे महान देश में जहाँ स्वच्छता पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है वही कई घरो में शौचालय नहीं है।घरो की बहु-बेटियों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है जो बड़े ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है।भारत की आधी आबादी खुले में शौच करने जाती है।खुले में शौच के कारण अनेक बीमारियाँ उतपन्न होती है। और लोगो के स्वाथ्य को प्रभावित करते है।साथ ही खुले में शौच जाने से पानी की गुणवत्ता कम हो जाती है वह पानी पिने योग्य नहीं रह जाता है।
