मध्यप्रदेश राज्य के जिला शिवपुरी से दिव्या भागवानी मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रही है कि मोबाइल वाणी पर चल रहे कार्यक्रम जलवायु की पुकार के तहत उन्हें काफी सारी जानकारियाँ मिली है। बता रही है कि उनके आस पास के लोग अपने घरों और अपने घर के बाहर खूब सारे पेड़ पौधे लगा रहे हैं, जिससे की पर्यावरण सही रहे। उन्होंने यह बताया कि लोगों को कार्यक्रम को सुनाने के बाद उन्हें यह जानकारी मिली है कि अपने पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ पौधा लगाना बहुत हि जरूरी है।
मध्य प्रदेश राज्य के जिला शिवपुरी से मोबाइल वाणी के माध्यम से दिव्या भगवानी बता रही हैं की जिन लोगो का बैंक में खाता नहीं था। जब उन लोगो ने बढ़ते कदम के माध्यम से बैंक में खाता के बारे में प्रोमो सुना और उसके लाभ के बारे में जाना उसके बाद उनसभी ने अपना बैंक में खाता खोलवाया और उसके लिए सभी मोबाइल वाणी को धन्यवाद कर रहें हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के शिवपुरी जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से दिव्या भगवानी बता रही हैं की कोलारस जिला के एक पुरुष पैसा हमेशा घर में ही रखते थे। लेकिन जब उन्होंने मोबाइल वाणी पर बढ़ते कदम के माध्यम से खाता के बारे में जानकारी सुना की खाता खोलवाना कितना जरुरी है तो अब उन्होंने अपना खाता खोलवा लिया है
मध्य प्रदेश राज्य के शिवपुरी जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से सलोनी शर्मा बोल रही हैं की पहले लोगो को केवाईसी के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं था। जबसे मुख्यमंत्री लाड़ली योजना के माध्यम से महिलाओ के खाते में एक हजार डाले जायेंगे तो उसके लिए केवाईसी करना जरुरी होगा बस इतना ही पता था। लेकिन जब मोबाइल वाणी पर बढ़ते कदम के माध्यम से केवाईसी का महत्त्व के बारे में जानकारी दिया गया। यह कितना जरुरी है जिसका भी बैंक में खाता है वो चाहे महिला हो या बच्चा कोई भी हो। उसके बाद लोग इस जानकारी को सुनने के बाद अपना केवाईसी करा रहें हैं
Transcript Unavailable.
मध्यप्रदेश राज्य के शिवपुरी जिला से दिव्या भगवानी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से काका से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि जब पिछली बार दिव्या भगवानी की मुलाकात काका से हुयी थी। उस समय उन्होंने कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाया था। तभी दिव्या भगवानी ने उन्हें वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी दिया था। अभी काका ने कोरोना वैक्सीन लगवा लिया है और उन्होंने बताया कि वैक्सीन लगवाने के बाद उन्हें किसी भी प्रकार का कोई दुष्प्र्भाव नहीं हुआ।साथ ही उन्होंने बताया कि वे मोबाइल वाणी नियमित सुनते हैं उन्होंने सभी को सलाह दिया कि सभी को कोरोना वैक्सीन लगवाना चाहिए इसको लेकर जो भी डर फैलाया गया है उसे ध्यान ना दे सभी कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवायें।
मध्यप्रदेश राज्य के शिवपुरी जिला के खनियाधाना प्रखण्ड से श्याम लाल लोधी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि खनियाधाना के ग्राम पंचायत रेडी हिम्मतपुर में एक हैण्डपम्प विस्थापित था, जिसकी मोटर चालू नहीं थी। इससे सम्बंधित खबर मोबाइल वाणी पर रिकॉर्ड कराया गया था। जिसके बाद मोटर को चालु कर दिया गया है
