Transcript Unavailable.
मध्यप्रदेश राज्य के शिवपुरी जिला के खनियाधाना प्रखंड के ग्राम पंचायत रेडीहिम्मतपुर से संवाददाता श्यामलाल लोधी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि खनियाधाना प्रखंड के ग्राम पंचायत रेडीहिम्मतपुर के निवासी जगवाहन सिंह लोधी का किसान सम्मान निधि की राशि नहीं आयी है। इसके लिए उन्होंने कई कई बार तहसील कार्यालय में आवेदन दिए है, परन्तु 3 वर्ष से उनका किसान सम्मान निधि की राशि नहीं आ रही है ,जिस कारण वह बहुत परेशान है
मध्यप्रदेश राज्य के शिवपुरी जिला के खनियाधाना प्रखंड के ग्राम पंचायत रेडीहिम्मतपुर से संवाददाता श्यामलाल लोधी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि उनका पैन कार्ड नहीं बना है ,उनका खाता भारतीय रिजर्व बैंक में खुला हुआ है। पैसे निकलने पर भी पैन कार्ड माँगा जाता है और पैन कार्ड नहीं होने के कारण उनको भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसलिए वह मोबाइल वाणी के माध्यम से अनुरोध करते है की उनका पैन कार्ड बनवाया जाये
मध्यप्रदेश राज्य के शिवपुरी जिला के पिछोर गाँव से कृष्ण कुमार लोधी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि ग्राम पंचायत नयागांव की गीता लोधी का पैन कार्ड न बनने से उन्हें काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि उनका पैन कार्ड नहीं बना है जिससे बैंक का खाता होल्ड हो गया है और बैंक से एक बार फोन भी आ चुका है कि उनका पैन कार्ड जरूरी है। उन्होंने बताया कि उन्हें बहुत इमरजेंसी है और उनका पैन कार्ड नहीं बना रहा है। इसलिए वह चाहते है कि उनका पैन कार्ड जल्द से जल्द बने और उनको जो भी समस्या आ रही है, उससे उनका निदान हो और उनका यूको बैंक इन संबंधी कार्य रुका हुआ है वह जल से जल्द पूरा हो।
मध्यप्रदेश राज्य के शिवपुरी जिला के पिछोर नया गांव से संवादाता कृष्ण कुमार लोधी ने ग्राम पंचायत नया गांव निवासी दीपक लोधी का साक्षात्कार लिया और उनकी परेशानी जानी जहां दीपक लोधी ने बताया कि उनका आधार कार्ड में सुधार नहीं हो पाया है, इसके साथ ही उन्होंने मोबाइल वाणी के माध्य से आधार कार्ड में जल्द से जल्द सुधार करने की अपील की है
मध्यप्रदेश राज्य के शिवपुरी जिला के पिछोर नया गांव से संवादाता कृष्ण कुमार लोधी ने ग्राम पंचायत नया गांव निवासी सत्येंद्र लोधी का साक्षात्कार लिया और उनकी परेशानी जानी जहां सत्येंद्र लोधी ने बताया कि उनका पैन कार्ड नहीं बन पाया है, इसके साथ ही उन्होंने मोबाइल वाणी के माध्य से पैन कार्ड बनवाने की अपील की है।
परिवारआईडी में नाम ना जुड़ने से परेशान
लिंक पर जानकारी भरते एकॉन्ट से 3लाख उड़े।
मध्यप्रदेश राज्य के पिछोर जिले से नरेंद्र लोधी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि खनियाधाना की वार्ड क्रमांक 9 और 11 में पानी की गंभीर समस्या होने के कारण वहाँ के लोग पाँच महीने से परेशानी का सामना उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी मध्यप्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सूचना दी गई। लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई भी समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि दिन में एक बार ही पानी के टेंकर से बहुत ही मुश्किल से पानी मिलता है
मध्यप्रदेश राज्य के जिला शिवपुरी के प्रखंड पिछोर के ग्राम नयागांव से प्रवेंद्र लोधी साथ में राहुल लोधी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि ग्राम में विद्युत कटौती से परेशान है ग्रामवासी। जिनका बिजली बिल जमा नहीं है उनकी बजली कटौती की जा रही है। पर साथ साथ में उनकी भी बिजली काट दी जा रही है जिनका बिजली बिल जमा है। इस पर कर्मचारी अधिकारी को ध्यान देने की जरुरत है इसलिए इसका जल्द से जल्द समाधान किया जाये।
