मध्य प्रदेश राज्य के शिवपुरी जिला से हमारी एक संवाददाता सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से परुषोत्तम कुशवाहा से बातचीत किया। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त 2023 को उन्होंने मोबाइल वाणी पर एक न्यूज़ रिकॉर्ड करवाया था जिसमे उन्होंने बताया था कि नरवर प्रखंड के वार्ड नंबर -1 की स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही थी । जिससे काफी अंधेरे के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कई बार इस समस्या से नगर पंचायत के अधिकारियों को अवगत कराया गया था परन्तु कोई भी हल नहीं किया गया था । मोबाइल वाणी के संवाददाता द्वारा इस समस्या को सम्बंधित अधिकारियों को फॉरवर्ड किया गया था, जिसके बाद अधिकारियों ने समस्या को संज्ञान में रखते हुए 4-5 दिनों के अंदर ही स्ट्रीट लाइट को ठीक कराया दिया था। अंत में परुषोत्तम कुशवा ने मोबाइल वाणी और सम्बंधित अधिकारियों को धन्यवाद दिया