मध्य प्रदेश राज्य के शिवपुरी जिला से हमारी एक संवाददाता दिव्या भगवानी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विवेक से बातचीत किया। उन्होंने जलवायु परिवर्तन से बचने के लिए कुछ सावधानिया बताई जैसे पेड़-पौधे लगाना, आस-पास के नदी नाले को साफ रखना, गन्दगी ना करना इत्यादि। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना कॉलोनी में तो संभव नहीं है इसके आलावा लोग गमलों में पौधे लगा के पर्यावरण की मदद कर सकते है और अंत में उन्होंने प्लास्टिक की जगह कपड़े के थैले इस्तेमाल करने को कहा।
