Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
जिला धनबाद से बीरबल महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि झारखण्ड में भरस्टाचार चरम सीमा पर पहुँच गया है,कोई भी काम बिना घुस के नहीं हो रहे है।इस बात को मुख्यमंत्री तक को पता है कि कोई भी काम घुस के बिना नहीं हो सकता है.इसलिए सबसे पहले इसपर रोक लगाना चाहिए क्योकि जबतक भरस्टाचार पर रोक नहीं लगेगी तबतक राज्य का विकास संभव नहीं है।वही भरस्टाचार सभी सरकारी क्षेत्र में देखा जाता है फिर चाहे वह मनरेगा,जाति प्रमाण पत्र बनाने के विषय में या फिर रोड के विकास की बाते हो,किसी भी विकास में कुछ भी कार्य करवाने में घुस चाहिए होता है.जिसकारण भरस्टाचार चरम सीमा पर पहुँच रही है।इसलिए सरकार सबसे पहले भरस्टाचार को रोकने का काम करे।
Transcript Unavailable.
झारखंड राज्य के धनबाद से राधू राय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बाघमारा प्रखंड अंतर्गत महुदा ग्राम पंचायत में नारी शक्ति संघठन की ओर से शराब उन्मूलन पर रैली निकली गई। विभिन्न चौक चौराहों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से शराब के खिलाफ सन्देश दिया गया। ओपी प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीणों ने शराब के खिलाफ इस मुहीम में उन्हें साथ देने की अपील भी की
शिक्षा किसी भी इंसान के व्यक्तित्व का पहचान कराती है, लोगों में संस्कार पैदा करती है अर्थात यूँ कहे कि शिक्षा के बिना हम मानव का जीवन ही अंधकार में डूबा सा प्रतीत होता है। जिस तरह एक घर के लिए नींव का मजबूत होना जरुरी होता है ठीक उसी तरह हमारे लिए प्राथमिक शिक्षा का मजबूत होना भी बेहद जरुरी है।इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए संविधान के 86वें संशोधन द्वारा शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 को देश भर में लागु किया गया।दोस्तों ,हम आपसे जानना चाहते हैं कि आपके पंचायत में प्राथमिक शिक्षा की क्या स्थिति है ? क्या आपके पंचायत में बच्चों को शिक्षा के अधिकार कानून के तहत प्राथमिक शिक्षा का लाभ मिल रहा है ? और अगर नहीं मिल रहा है , तो आखिर प्राथमिक शिक्षा के इस हालात के लिए कौन ज़िम्मेवार है ? पंचायतों में प्राथमिक शिक्षा की स्थिति में सुधार लाने के लिए सरकार क्या कोई प्रयास कर रही है ? साथ ही प्राथमिक शिक्षा, उच्च प्राथमिक शिक्षा,अनौपचारिक शिक्षा तथा साक्षरता आदि सम्बंधी कार्यों को देखना पंचायत प्रतिनिधियों की ज़िम्मेदारी है ,तो क्या पंचायत प्रतिनिधि अपने इस कार्य को ईमानदारीपूर्वक निभा रहे हैं ? आपके अनुसार पंचायतों में प्राथमिक शिक्षा की स्तर में सुधार लाने हेतु सरकार को किस तरह के कदम उठाने की जरुरत है ?
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
झारखंड राज्य के धनबाद जिला बाघमारा प्रखंड से राधू राय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि गायत्री परिवार की तरफ से सर्वधर्म पर्यावरणीय दीपयज्ञ का आयोजन किया गया। धनबाद जिला के गायत्री परिवार संयोजक ने पर्यावरण की रक्षा पर अपने सुविचार भी रखे। इस बारिश में धनबाद ज़िले में 5000 से ज्यादा पौधों का रोपण भी किया जायेगा

Comments
Transcript Unavailable.
June 8, 2017, 7:11 p.m. | Tags: autopub