झारखंड राज्य के धनबाद से राधू राय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बाघमारा प्रखंड अंतर्गत महुदा ग्राम पंचायत में नारी शक्ति संघठन की ओर से शराब उन्मूलन पर रैली निकली गई। विभिन्न चौक चौराहों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से शराब के खिलाफ सन्देश दिया गया। ओपी प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीणों ने शराब के खिलाफ इस मुहीम में उन्हें साथ देने की अपील भी की