झारखंड राज्य के धनबाद जिला के झरिया प्रखंड से रानी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती हैं, कि लगातार तीन दिन से हो रही बारिश के कारण लोगों के घरों एवं आँगन में जल जमाव हो गया है।लोग घरों में जमे पानी को सड़क पर फैकने पर मजबूर हो जा रहे हैं। जिससे अन्य राहगीरों को आवगमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
झारखण्ड राज्य के धनबाद जिला के तोपचांची प्रखंड से रविंद्र महतो ने मोबाइल वाणी माध्यम से बताया कि तोपचांची प्रखंड के अंतर्गत कई पंचायतों में पिछले 18 घंटों से बिजली नहीं होने कारण लोगों को काफी दिक्कतों करना पड़ रहा है। बिजली विभाग द्वारा समय पर खामियां नहीं ढूंढने कारण लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
झारखण्ड राज्य के धनबाद जिले अंतर्गत झरिया प्रखंड से रानी कुमारी जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि बैंक मोड स्थित पानी की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन किया। बैंक मोड-पेट्रोल टंकी के समीप लोगो ने पानी की समस्या को जाहिर करते हुए दिखे। स्थानीय गुस्साये लोगो ने सड़क पर सो कर प्रदर्शन किया जिससे आने-जाने के लिए वाहन बाधित रहे।
झारखंड राज्य के धनबाद जिला के झरिया से रानी कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि विगत कुछ दिनों से चली आ रही ऑटो की हड़ताल आज से समाप्त हो गई। औटो हड़ताल के खत्म होने से जहाँ आम नागरिकों को काफी सहूलियत हो रही है वहीं ऑटो चालक भी खुश है
Transcript Unavailable.
रानी कुमारी,जिला धनबाद के झरिया प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि सावन का पहला सोमवारी बहुत उत्साह से मनाया जा रहा है.इस पर्व पर सभी शिवालयों में भक्त की भारी भीड़ देखने को मिली।वही देवघर जाने के लिए कई गाड़ियां खोली गयी।
रानी कुमारी,जिला धनबाद के झरिया प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है की बिजली की समस्या लोगो को अत्यधिक परेशान कर रही है।रात होते ही बिजली की आंख-मिचौली शुरू हो जाती है। जिसकारण रात में बिजली नहीं होने से बच्चे,बूढ़े एवं अन्य लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और यह समस्या कई दिनों से चल रही है ।
झारखण्ड के धनबाद ,झरिया से रानी कुमारी जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि झरिया के बस्ता कोला सात सम्बर में पानी की किल्लत लगातार तीन दिनों से चल रही है।पानी नहीं होने का कारण बस्ता कोला में मोटर ख़राब होना बताया जा रहा है। इतनी भीषण गर्मी में लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। बस्ता कोला में पानी नहीं मिलने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
रानी कुमारी,जिला धनबाद के झरिया प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि हल्का बूंदा-बांदी के साथ बारिश ने दिया दस्तक।धनबाद में बारिश के आगमन से मौसम पूरा साफ़ हो गया।बारिश शुरू होते ही लोगो ने राहत की साँस ली।इस बढ़ती गर्मी को देखते हुए बूंदा-बांदी बारिश से भी लोगो को काफी ख़ुशी महसूस हुई।
Transcript Unavailable.
