झारखण्ड के धनबाद ,झरिया से रानी कुमारी जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि झरिया के बस्ता कोला सात सम्बर में पानी की किल्लत लगातार तीन दिनों से चल रही है।पानी नहीं होने का कारण बस्ता कोला में मोटर ख़राब होना बताया जा रहा है। इतनी भीषण गर्मी में लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। बस्ता कोला में पानी नहीं मिलने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।