Transcript Unavailable.

कोयला आउटसोर्सिंग कंपनियों के खिलाफ बढ़ता आक्रोश विकास भवन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन आउटसोर्सिंग कंपनी को काली सूची में डालने की मांग। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बगोदर थाना क्षेत्र के अटका-केशवारी मुख्य सड़क में बिहारो के समीप शनिवार की दोपहर हुये दो मोटरसाईकिलो के जोरदार भिड़ंन्त में मुंडरो-हेठनगर निवासी भीखन रविदास के पुत्र यमुना दास की मौत हो गयी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आज लायंस क्लब आफ गिरिडीह एलीट के द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गिरिडीह के राज्य स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।क्लब के सचिव लायनधर्म प्रकाश ने बताया कि आज का कार्यक्रम इस उद्देश्य को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बगोदर प्रखंड अंतर्गत घाघरा के प्रसादी महतो प्रकाश महतो तथा महुरी के हुलास महतो अपने रोजी-रोटी को लेकर अफगानिस्तान में टावर लाइन में मजदूरी करते थे और अपने परिवार को भरण पोषण करते थे। पूरी खबर ऑडियो पर क्लिक कर सुनें।

श्री गणिनाथ सेवा संस्थान द्वारा शनिवार को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कुल गुरु श्री गणिनाथ गोविंद जी की 51वीं जयंती बक्सीडीह रोड में संचालित आई टी आई प्रांगण में सादगी पूर्ण तरीके से मनाई गई। पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर समाज के लोगों ने बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। विस्तृत खबर ऑडियो पर क्लिक कर सुने।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज को क्वारेंटाइन में भेजा गया है। ज्ञात हो कि सांसद गिरिडीह के एक धार्मिक आश्रम आये थे। वहीं गिरिडीह से धनबाद जाने के क्रम में जिला प्रशासन ने वाहन को रोक कर राज्य का मुख्य सचिव का आदेश का हवाला देते हुए उन्हें क्वारेंटाइन में रहने की बातें कही। बाद में उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज को शहर के शांति भवन में लाकर प्रशासन ने शनिवार को क्वारेंटाइन कर दिया है. विस्तृत खबर ऑडियो पर क्लिक कर सुनें।

फर्जी जाति प्रमाण पत्र इस्तेमाल कर चुनाव जीतने के आरोप में गिरिडीह के मेयर सुनील कुमार पासवान को बरखास्त करने की तैयारी की जा रही है। नगर विकास विभाग ने सुनील कुमार पासवान को शो-कॉज जारी किया है। उन्हें सात दिनों के अंदर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है साथ ही कहा गया है कि अगर वे अपना पक्ष नहीं रखते हैं तो सरकार एकतरफा कार्रवाई करेगी। बता दें कि राज्य सरकार ने पहली बार नगर निकाय के निर्वाचित प्रतिनिधि को अयोग्य घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की है। विस्तृत खबर ऑडियो पर क्लिक कर सुने।

गिरिडीह सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा के डेढ़ करोड़ रुपए के गबन कर फरार चल रहे पूर्व रोकड़पाल संजय घोष को गिरफ्तार कर गिरिडीह पुलिस ने जेल भेज दिया है। नगर थाना प्रभारी आदिकान्तने बताया कि गबन व धोखाधड़ी के पांच अलग-अलग मामले पूर्व रोकड़पाल संजय कुमार के विरुद्ध दर्ज हैं। उसपर लगभग डेढ़ करोड़ रुपए के गबन का आरोप है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही संजय फरार चल रहा था।  विस्तृत खबर ऑडियो पर क्लिक कर सुनें।

कोरोना संक्रमण को लेकर झारखंड में 30 सितंबर तक अनलॉक जारी रहेगा।इसको लेकर सरकार ने गाइड लाइन जारी कर दिया है।सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लोगों से इस दौरान सरकारी नियमों का सख़्ती से पालन करने और मास्‍क का उपयोग करने की अपील की है।सीएम ने लिखा है कि आपस में दूरी बनायें,मगर दिलों को जोड़े रखें। ऑडियो को क्लिक कर सुने पूरी खबर।