गिरिडीह सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा के डेढ़ करोड़ रुपए के गबन कर फरार चल रहे पूर्व रोकड़पाल संजय घोष को गिरफ्तार कर गिरिडीह पुलिस ने जेल भेज दिया है। नगर थाना प्रभारी आदिकान्तने बताया कि गबन व धोखाधड़ी के पांच अलग-अलग मामले पूर्व रोकड़पाल संजय कुमार के विरुद्ध दर्ज हैं। उसपर लगभग डेढ़ करोड़ रुपए के गबन का आरोप है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही संजय फरार चल रहा था। विस्तृत खबर ऑडियो पर क्लिक कर सुनें।
