३० सितंबर रात के 11. 51 वजे में पूर्णिमा लगेगा | 2 अक्टूवर को श्री सत्य नारायण की पूजा है | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज दिनांक 29/9/2020 को ग्राम जल सहिया संघ की बैठक गोविंदपुर प्रखंड में जिला अध्यक्ष फातमा जिनत की अध्यक्षता में हुई । अपने संबोधन में फातमा जिनत ने कहा कि जल सहिया के लिए काफी दिनों से लंबित मांग जैसे :- बकाया मानदेय, ड्रेस कोड आईकार्ड पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा पंचायत में होने वाले सारे कार्य जलसहिया के माध्यम से ही हो। मुखिया की दखल अंदाजी बंद हो । जब तक इन सभी कार्यों मांगों पर विभाग द्वारा विचार नहीं किया जाता, तब तक जलसहिया सभी कार्यों से अलग रहेगी..
धनबाद: धनबाद शहर के ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए बन रही है योजना । रंगतांड से लेकर बैंक मोड़ तक लगने वाली जाम को खत्म करने के लिए गया पूल में नया अंडरपास बनाने का काम शुरू हो सकता है । इस समस्या को लेकर कई बार फ्लाईओवर , अंडरपास बनाने की घोषणा ही हुई और एक बार फिर से वही कवायद शुरू हुई है। जिला प्रशासन नगर निगम एवं ट्रैफिक पुलिस ने इस दिशा में काम शुरू किया है । उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने कहा धनबाद शहर में ट्रैफिक जाम बहुत बड़ी समस्या है ,इसे इसके निदान के लिए दुर दीर्धकालीन योजना बनाई जा रही है । इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
धनबाद: बाघमारा प्रखंड के पंचायत के के.बी.आर उच्च विद्यालय में कोविड-19 की जांच शिविर लगाई गई है। सुबह से जांच कराने वालों की भीड़ जमा हो चुकी है । छत्रूटांड के मुखिया उमेश महतो एवं महुदा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बदरुद्दीन अंसारी शिविर में लोगों को प्रेरित करते हुए एवं व्यवस्था संभाले हुए हैं । मुखिया श्री महतो ने कहा कि पंचायत के लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से शिविर में सब की जांच करवाना जरूरी है। हमारे पंचायत में कोई भी व्यक्ति छूटे नहीं इसकी हम पूरा ध्यान रखेंगे ।बाघमारा चिकित्सा केंद्र की टीम जांच में लगे हुए हैं वहीं पंचायत के पंचायत सचिव नागेंद्र मरांडी जी स्वयं गेट पर तैनात मिले।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
इसरो के एजेंसी नेशनल रिपोर्टिंग सेंसिंग धनबाद जिले के झरिया में भूमिगत आग एवं पूजन प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर जांच करेगी |यह टीम नवम्बर में बीसीसीएल आएगी | आपको बता दें कि बीसीसीएल ने आग प्रभावित क्षेत्रों का अध्ययन कराने के लिए एनआरएससी के साथ एमओयू किया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
अंधविश्वास के चक्कर मे फंस झारखण्ड की आदिवासी और मूलवासी महिलाएं इन दिनों अपनी-अपनी भाभी को भौजी साड़ी पहुंचा रही है। सभी वैसी महिलाएं जो ननद है वह अपनी भाभी को भौजी साड़ी पहुंचा रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र अन्तर्गत मोतीलेदा गांव निवासी राजद नेता कैलाश यादव हत्याकांड व भाजपा नेता इन्द्रलाल वर्मा पर हुए जानलेवा हमला मामले के पांचवें आरोपी को गिरिडीह पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गिरिडीह जिले देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बजगुंदा स्थित साहू पैट्रोल पम्प से मंगलवार को हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े 50 हजार नकद समेत चार मोबाईल लूट की घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने इस दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद ग्राहकों को भी लूट का शिकार बनाया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
धनबाद बस स्टैंड में लगाई गई कोरोना जांच शिविर बाहर से आने वाले सभी लोगों की होगी जांच।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
