Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
गिरिडीह : शहर के पंजाबी मोहल्ला निवासी नारायण संथालिया की पुत्री सिद्धि संथालिया को‘ ‘जैखी बूक ऑफ वल्र्ड रिकाॅर्ड और फोरएवर स्टाॅर बूक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड’’ के खिताब से नवाजा गया है। सिद्ध संथालिया ने भगवान गणेश की आकृति को 54 प्रकार से 54 तरह की सामाग्रियों से बनाकर कर विश्व रिकाॅर्ड बनाया है। उन्हेंने इस प्रतिभशाली कार्य कर विश्व रिकाॅर्ड बनाकर गिरिडीह समेत अपने मोहल्ले का नाम रौशन किया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
गिरिडीह : आगामी 27 जनवरी 2023 से 03 फरवरी 23 तक पीरटांड़ के मधुबन सम्मेद शिखर में महापारणा महाप्रतिष्ठा महामहोत्सव के आयोजन को लेकर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में एक बैठक हुई।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
गिरिडीह: गिरिडीह जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा केके खंडेलवाल का अभिनंदन किया जाएगा। यह समारोह 31 दिसंबर को श्याम सेवा समिति प्रांगण में दोपहर एक बजे होगा। गिरिडीह निवासी केके खंडेलवाल इसी वर्ष झारखंड के अवर मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने देश भर में गिरिडीह जिले का सम्मान बढ़ाया है।ज़्यादा जानकारी के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
गिरिडीह : भाकपा माले नेता सह देवरी के जिला परिषद सदस्य उस्मान अंसारी की गिरफ्तारी के विरोध में माले कार्यकर्ताओं ने जिला स्तरीय प्रतिवाद के तहत गिरिडीह, बेंगाबाद तथा गांडेय इलाके में कार्यक्रम आयोजित किया और उनकी बिना शर्त रिहाई की मांग की।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
गिरिडीह : आम आदमी पार्टी की एक बैठक शुक्रवार को जय प्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में छोटकी खरगडीहा में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान कई नौजवान आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। जिन्हें पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता समेत अन्य पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
गिरिडीह : रोटरी कपल द्वारा शुक्रवार को ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 20 यूनिट का संग्रह किया गया। मौके पर क्लब के अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि रक्तदान महादान है। उन्होंने जिले वासियों से बढ़ चढ़ कर रक्त दान करने की अपील किया। ताकि ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त उपलब्ध हो और मरीजों को जहां-तहां नहीं भटकना पड़े।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
गिरिडीह : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सभी अनुशांगिक संगठनों द्वारा शुक्रवार को व्हिटी बाजार स्थित साहू धर्मशाला में एक शोक सभा आयोजित कर स्व. सावरमल शर्मा वैद्य के आक्समिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की गयी। मौके पर उपस्थित लोगों स्व. शर्मा के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली दी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
गिरिडीह : मारवाड़ी सम्मेलन की गिरिडीह शाखा की एक बैठक सम्मेलन के अध्यक्ष प्रदीप जैन की अध्यक्षता में श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष अशोक जैन पांडेय और सम्मेलन के संरक्षक सुरेश जालान मुख्य रूप से शामिल थे। बैठक में जहां पिछले सत्र के आय-व्यय का ब्यौरा पारित करते हुए नए सत्र 2023-24 का चुनाव संपन्न कराया गया। जिसमें सर्वसम्मति से श्रवण केडिया अध्यक्ष, डॉ सज्जन डोकानिया उपाध्यक्ष, दिनेश खेतान सचिव, बांके बिहारी शर्मा संयुक्त सचिव एवं विकास खेतान कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
