झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला के जरीडीह प्रखंड से शिवनारायण महतो जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि विशेष कर ग्रामीण क्षेत्रो में ऐसा देखा जाता है कि विद्यालय नजदीक होने के बावजूद बच्चे विद्यालय नहीं पहुंचते है विद्यालयों में बच्चो के उपस्थिति कम रहने के कारण शिक्षक भी नियमित स्कुल नहीं आते है ऐसे विद्यालयों में शिक्षक कभी कभी ही आते है और रजिस्टर मेंटेन कर चले जाते है।इस तरह के विद्यालयों का विलय किया जाना सरकार द्वारा उचित है।ऐसा करने से जिन विद्यालयों में बच्चे अधिक है और शिक्षक कम है वैसे विद्यालयों में शिक्षक की भरपाई की जा सकेगी।इस कार्य के पीछे प्रशासन की सोच बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है। जो बच्चे विद्यालय नहीं जाते और उनके अभिभावक उन्हें कुछ नहीं कहते ऐसे अभिभावको में जागरूकता पैदा कर अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय जाने की आदत डलवानी चाहिए।
राज्य झारखण्ड के जिला बोकारो प्रखंड जरीडीह से सुरेंद्र जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि माता को विशेष रूप से बच्चो की शिक्षा पर ध्यान देना पड़ेगा।पिता तो उतना ध्यान नहीं दे पाएंगे जितना माता दे पायेगी जैसे कि बच्चा स्कुल गया कि नहीं ,गृहकार्य बनाया या नहीं ,स्कुल गया या फिर कही और चला गया इत्यादि बातों का ख्याल माँ ही रख सकेगी।बच्चों की माता जिस तरह से चाहेगी वैसी शिक्षा बच्चे प्राप्त करेंगे ।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
