झारखंड राज्य के धनबाद जिला के तोपचांची प्रखंड से रविंदर महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि तोपचांची प्रखंड के अंतर्गत हटिया मैदान तोपचांची में कुडमी समाज का आज महाजुटान होगा,इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बंगाल टाइगर अजित महतो और धनबाद जिला के मंटु महतो उपस्थित होंगे।सितंबर माह में कुडमी समाज अपनी मांग को लेकर रेल टेका,डहर छेंका करने वाले हैं।उसकी तैयारी को लेकर महाजुटान बुलाया गया है।इस कार्यक्रम को करने के लिए तुलसी महतो,सदानंद महतो,रविंद्र महतो,बिंदेश्वरी महतो,गिरधारी महतो सहित दर्जनों लोग मेहनत कर रहे हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।