झारखण्ड राज्य के धनबाद जिला से मोबाइल वाणी रिपोर्टर तफाजुल आजाद ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि तोपचांची प्रखंड के नेरो पंचायत के ग्रामीणों ने बैठक कर पंचायत में संचालित पत्थर खदानों को बंद कराने के लिए एक जुट होकर आवाज उठाई। दरअसल यहां पर पत्थर खदानों में ब्लास्ट करने से आसपास के घरों में दरारें पड़ जाती है। साथ ही काफी मात्रा में धूल उड़ने से प्रदूषण फैलता है। इतना ही नहीं यहां के ग्रामीणों को पिने का पानी भी नहीं मिलता है जिससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
