कई वर्षों से वंचित मरिचो पंचायत के महिलाओं को युवा क्रांतिकारी रंजीत महतो के पहल पर मिला उनके पति का मृत्यु प्रमाणपत्र। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। धनबाद जिले अंतर्गत गोविंदपुर प्रखंड के सबसे सुदूरवर्ती आदिवासी बहुल मरिचो पंचायत के नवाडीह, डिग्री, रतनपुर आदि गांवों के सनोदी देवी,सुमरी देवी सोहानी देवी आदि महिलाओं को युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो के प्रयास से उनके पति की मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाया गया। ज्ञात है कि मरिचो पंचायत के कई महिलाओं के पति की मृत्यु के लगभग आठ वर्ष,दो वर्ष बाद भी मृत्यु प्रमाणपत्र से वंचित थे जिसके कारण अपने सामाजिक सुरक्षा जैसे संवैधानिक अधिकारों से वंचित थे,घर - परिवार चलाने में भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, सरकार आपके द्वार जैसे कई शिविर में भी आवेदन दिया गया था लेकिन प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं करवाया गया था, ग्रामीणों के द्वारा सुचना मिलते ही युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो के द्वारा त्वरित संज्ञान में लेकर पंचायत सेवक, गोविंदपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी,और जिले के उच्च पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करके आज़ पंचायत के महिलाओं के बीच उनके पति के मृत्यु प्रमाणपत्र उपलब्ध करवाया गया । रंजीत महतो के द्वारा मरिचो पंचायत के मुखिया जी, पंचायत सेवक और गोविंदपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी जी को धन्यवाद आभार प्रकट किया गया