झारखण्ड राज्य के धनबाद जिला के तोपचांची प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से रविंदर महतो बताते हैं कि तोपचांची प्रखंड के अंतर्गत रामाकुंडा पंचायत के आंगनबाड़ी प्रांगण में रविवार को जडुवाही का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के दर्जनों गांव रामाकुंडा,आमटांड़,हुटुंगटुंगरी,माथाडीह के कुडमी समुदाय के सैकड़ों महिला पुरूषों ने भाग लिया।जडुआही का आयोजन खासकर कुडमी समुदाय को जगाने के लिए किया जा रहा ताकि वे अपने इतिहास को भूल ना जाये।अपनी संस्कृति को बाहरी आडम्बर से बचाये रखे।बताया जाता है कि आगामी 9 जुलाई 2023 दिर रविवार को रामाकुंडा में दिवा रात्रि कुड़माली भाखिचारि का आयोजन किया गया है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।