टुंडी विधायक मथुरा महतो ने बिरहोरों संग मनाया नववर्ष गोमो/नववर्ष 2023 के मौके पर टुंडी के लोकप्रिय विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने आदिम जनजाति बिरहोरों के साथ प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तोपचांची के चलकरी में वनभोज का आयोजन किया।सर्वप्रथम माननीय टुंडी विधायक ने बिरहोर बच्चों के साथ केक काटकर नए साल की शुरुआत की ,एवं बिरहोर बच्चों के बीच टोपी, कंबल ,चॉकलेट एवं स्कूल किट देकर बिरहोर बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।वनभोज के उपरांत माननीय मथुरा प्रसाद महतो जी ने जिला एवं प्रखंड के प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं प्रेस मीडिया के पत्रकारों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी,डीएसई भूतनाथ रजवार, तोपचांची बीडीओ, विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, तोपचांची प्रमुख आनंद महतो, थाना प्रभारी जयराम प्रसाद सहित जिला के एवं तोपचांची प्रखंड के सभी प्रशासनिक पदाधिकारीगण एवं झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
