गिरिडीह : ताजिकिस्तान में फंसे झारखंड के तीन जिलों गिरिडीह, बोकारो और हजारीबाग के 44 प्रवासी मजदूरों ने वतन वापसी के लिए भारत सरकार और झारखंड सरकार से सहयोग मांगा है। ताजिकिस्तान में फंसे 44 मजदूरों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने मजबूरी का वीडियो पोस्ट बतौर त्राहिमाम संदेश डाल वतन वापसी की गुहार लगाया है। इन मजदूरों में 11मजदूर गिरिडीह जिले के है। वहीं सर्वाधिक 30 मजदूर हजारीबाग जिले के और 3 मजदूर बोकारो जिले है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।