र्श्री श्री दुर्गा शक्ति मंदिर बगोदर के प्रांगण में दुर्गा पूजा समिति की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में पूजा समिति के द्वारा इस वर्ष संपन्न हुए वार्षिक दुर्गोत्सव का लेखा-जोखा एवं आय व्यय समाज के बीच प्रस्तुत किया गया।पूजा समिति के कोषाध्यक्ष अमितेश बरनवाल एवं लेखा जोखा अधिकारी कुंदन प्रसाद सिन्हा द्वारा आय व्यय प्रस्तुत किया गया। इसमें आम जनमानस द्वारा दान किए गए एक-एक रुपए का हिसाब किताब बताया गया। इस वर्ष पूजा में भक्तों द्वारा दान की गई कुल राशि 5 लाख 54 हजार 416 रूपये पूजा समिति को प्राप्त हुई जिसमें पूजा संपन्न कराने में 2 लाख 67 हजार 826 रूपये व्यय हुए जबकि 2 लाख 86 हजार 590 रूपये पूजा समिति को बचत राशि प्राप्त हुई। जिसे श्री श्री दुर्गा शक्ति मंदिर निर्माण समिति के कोषाध्यक्ष राजेश चौरसिया को सुपुर्द किया गया। बैठक में पूजा समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार उपाध्यक्ष सुभाष शाह कोषाध्यक्ष अमितेश बरनवाल रोकड़ अधिकारी कुंदन प्रसाद सिन्हा ओम प्रकाश गुप्ता सतीश शाह सतनारायण प्रसाद भोला बर्नवाल संजय प्रसाद चौरसिया आनंद चौरसिया गुरुचरण सा मुन्ना गुप्ता संतोष कुमार राजेश चौरसिया आदि लोग उपस्थित थे।
