बगोदर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित विवाह भवन में बुधवार को गैल इंडिया लिमिटेड के द्वारा सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांगों को सहायक उपकरण का निशुल्क वितरण समारोह आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह बगोदर सरिया एसडीएम राम कुमार मंडल बगोदर बिडीओ मनोज कुमार गुप्ता सीओ एके ओझा गेल कम्पनी के यूनिट हेड केडी गोटे ने संयुक्त रूप से  दीप प्रज्वलित कर  किया।कार्यक्रम में दिव्यांगों के बीच 14 ट्राई साइकिल 11 बैटरी वाला ट्राई साइकिल 15 व्हीलचेयर 52 बैशाखी एमएसआई किट 8 हेरिंग हेड 14 आदि उपकरण का वितरण किया गया।कार्यक्रम संदीप जायसवाल समेत काफी संख्या में दिव्यांगजनो मौजूद थे।