नीट - जेईई की परीक्षा को स्थगित किए जाने की मांग देश भर में की जा रही है। दिल्ली सरकार ने भी इस परीक्षा को फिलहाल स्थगित किए जाने की माँग की है। कोरोना काल में परीक्षा को आयोजित किये जाने को लेकर आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं झारखंड आप के प्रभारी डॉ अजय कुमार ने कहा है कि अभी परीक्षा को आयोजित करना एक क्रूर निर्णय है। उक्त जानकारी आम आदमी पार्टी गिरिडीह के जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शर्मा ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। विस्तृत खबर ऑडियो पर क्लिक कर सुनें।
