झारखण्ड राज्य धनबाद जिला बगोदर गिरिडीह से सोहम ने मोबाइल वाणी केमाध्यम से बताया कि भाकपा माले बगोदर प्रखंड कमिटी के द्वारा राज्यब्यापी कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्रखंड कार्यालय मे एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।राशन,आवास,प्रवासी मजदूरों को भत्ता,मनरेगा मजदूरी मे वृद्घि और स्थानीयता नीति मे परिवर्तन को लेकर प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद 11 सूत्री माँग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन प्रखंड मुस्ताक अंसारी ने किया। कार्यक्रम मे पवन महतो  संदीप जायसवाल,पूनम महतो,पूरन कुमार महतो सहित दर्जनों लोग शामिल थे।