संवाददाता राजमहल-कोरोनावायरस रोकथाम के लिए पूरा देश में लोकडाउन की गई। वहीं लोकडाउन में किसी को भुखमरी जैसे समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए झारखंड सरकार की ओर से प्रखंड क्षेत्र में जेएसएलपीएस की मदद से पंचायत स्तर पर मुख्यमंत्री दीदी किचन योजना के तहत लोगों को भोजन मुहैया कराई जा रही है।प्रखंड क्षेत्र के घाट जमनी पंचायत स्थित बाहा एएसएम निपानिया के मुख्यमंत्री किचन दीदी योजना का शुभारंभ किया गया।इस योजना के तहत गरीब अहसाय, मजदूर,दिव्यांग लोगों के बीच निशुल्क भोजन की व्यवस्था किया गया था। परंतु बीते 2 दिन से भोजन नहीं बनाया जा रहा है। वहीं समूह की अध्यक्ष रूपम देवी ने बताया कि हमारी तबीयत खराब रहने के कारण 2 दिन तक खाना नहीं बन पाया है अगले दिन से खाना बनाया जाएगा
