-प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने किर्गिजस्‍तान की राजधानी बिश्‍केक में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्‍मेलन के अवसर पर चीन और रूस के राष्‍ट्रपतियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। -प्रधानमंत्री aaj शिखर सम्‍मेलन को सम्‍बोधित करेंगे। -केन्‍द्र ने राज्‍यों से 100 दिन के भीतर एक करोड़ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत लाने के लिए ग्राम स्‍तर पर अभियान चलाने को कहा। -चक्रवाती तूफान ''वायु'' के कारण गुजरात में सौराष्‍ट्र के तटीय इलाकों में भारी वर्षा। -भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो अंतरिक्ष में मानवों को भेजने के लिए अपना अंतरिक्ष स्‍टेशन शुरू करेगा। -संयुक्‍त राष्‍ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया कि भारत वर्ष 2017-18 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्राप्‍त करने वाली शीर्ष 20 अर्थ व्‍यवस्‍थाओं में से एक। -बारिश से भारत-न्यूजीलैंड का मैच रद्द, अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंची टीम इंडिया