झारखण्ड धनबाद के तोपचांची प्रखंड से रविंदर महतो जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि आजसू के द्वारा चलाये जा रहे जन परिचय सभा कार्यक्रम एक महीने से चलाया जा रहा था। यह कार्यक्रम पुरे टुंडी विधानसभा क्षेत्र में आजसू के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा था । दौरान आजसू के सभी कार्यकर्त्तागण जन परिचय सभा के लिए टुंडी विधानसभा के लगभग 10 हज़ार गाँवों का दौरा किया और वहाँ के लोगों से मिल कर उनके समस्याओं को जाना।
