धनबाद जिला के बाघमारा प्रखंड से बीरबल महतो जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहां के अधिकतर लोग कृषि कार्यों से जुड़े हुए हैं।अगर झारखण्ड प्रदेश की बात की जाये ,तो राज्य में सिचाई व्यवस्था न होने के कारण यहां के किसान पूरी तरह से मानसूनी वर्षा पर निर्भर रहते है, जो कृषि क्षेत्र में पिछड़ेपन का एक मुख्य वजह है। बीरबल जी कहते हैं कि अगर सरकार चाहे ,तो राज्य में भी हरित क्रांति लाया जा सकता है। वे कहते हैं कि इसके लिए सरकार को चाहिए कि वे केंद्र सरकार से मिलकर यहां के किसानों के लिए नदियों से नहर निकालकर सिचाई का साधन मुहैया कराये। ऐसा करने से यहां के किसान सही तरह से फसल उपजा पाएंगे और वे आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे , जिससे यहां पर व्याप्त गरीबी को कुछ हद तक दूर करने में मदद मिलेगी । साथ ही सरकार के इस पहल से राज्य से हो रही बड़ी संख्या में पलायन को भी कम किया जा सकेगा।