धनबाद जिले के झरिया प्रखंड से रानी कुमारी जी झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि झरिया के सरकारी विद्यालयों में शौचालय है मगर पानी की व्यवस्था नही है, जिससे शौचालयों का उपयोग कई विद्यालयों में नही हो पा रहा है। झारखण्ड हाई कोर्ट के निर्देश पर धनबाद जिला सत्र में न्यायाधीश द्वारा गठित टीम लगातार स्कूलों में जाकर शौचालयों की स्तिथि का जायजा लिया जा रहा है। दो दिनों से ही झरिया में गठित टीम द्वारा निरीक्षण का कार्य किया जा रहा है, जिसमे से बुधवार को टीम ने आधा दर्जन से ज्यादा स्कूलों का निरीक्षण किया। जिन स्कूलों में टीम ने मिलकर निरीक्षण किया है उन-उन स्कूलों में कई खामिया पाई गई है।