जनता की रिपोर्ट चर्चा मंच पर आने वाले सप्ताह में हम चर्चा करेंगे झारखण्ड राज्य के बच्चो में बढ़ती कुपोषण के बारे...तो क्या है इस पर आपकी राय? आपको क्या लगता है कि राज्य में कुपोषण एक गंभीर समस्या बनती जा रही है, आपके अनुसार इस बढ़ती हुई कुपोषण के पीछे क्या वजह हो सकती है?श्रोताओ क्या आंगनवाड़ी केंद्रों से बच्चो को मिलने वाली सारी सुविधाएं मिल रही है ?साथ ही, क्या आपके इलाके के कुपोषण निवारण केंद्र सुचारू रूप से काम कर रही है? क्या इस कुपोषण के साथ हमारे कुछ अंध बिश्वास भी जुड़े हुए है ? इस मुद्दे के प्रति सरकार कितनी गंभीर है और कुपोषण को जड़ से मिटाने के लिए सरकार को स्वास्थ्य योजनाओ को किस स्तर तक मजबूत बनाने की जरूरत है?इस विषय पर अपने क्षेत्र की स्थिति के बारे हमें जरूर बताये नंबर -3 दबाकर।
