-प्रधानमंत्री ने कोविड-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बारे में रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कगामे के साथ चर्चा की। कोरोना वायरस से निपटने में भारत के पूर्ण सहयोग का भी आश्वासन दिया। -सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत महिला जन धन खाताधारकों को तीसरी किस्त का भुगतान शुरू किया। -केन्द्र सरकार ने झारखंड में जल जीवन मिशन पर अमल के लिए 572 करोड़ रुपये की मंजूरी दी। -केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राजमार्गों पर होने वाली दुर्घटनाओं में मानव और पशुओं की मौत रोकने के लिए राष्ट्रीय जागरूकता अभियान शुरू किया। -कोविड-19 महामारी से ठीक होने की दर 48 दशमलव दो सात प्रतिशत हुई। -भगवान जगन्नाथ की सुप्रसिद्ध स्नान यात्रा का आज पुरी में शुभारंभ।