झारखण्ड राज्य के गढ़वा जिला से इंद्रजीत कुमार जी ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पूरे देश के साथ जिले में भी रोजगार एक बड़ी समस्या है। हजारों की संख्या में पढ़े-लिखे युवाओं को समय पर रोजगार नहीं मिल पाता। हर साल बेरोजगारों की संख्या निरंतर बढ़ती रहती है। सरकार नई नौकरियां विकसित करने में काफी पीछे है। सरकार शिक्षाप्राप्त युवाओं के लिए भत्ते व स्कीम के तहत उन्हें कुछ राहत देने की कोशिश जरूर करती है, मगर युवाओं में इसकी विस्तृत जानकारी का अभाव है। जिले के युवाओं के लिए रोजगार के क्या अवसर हैं व रोजगार विभाग की किस स्कीम से बेरोजगारों को राहत मिलती है। और वे कहते है, की मैंने 4 वर्ष से रोजगार प्राप्त करेने कि कोशिश कर रहा हूँ परन्तु मुझे रोजगार नहीं मिल रहा है। मैंने सिक्योरिटी गार्ड का प्रशिक्षण लिया।परन्तु मुझे वहाँ से भी रोजगार प्राप्त हुआ।