पेटरवार प्रखंड अंतर्गत सदमाकला पंचायत के ग्राम सदमाकला जाराटोला निवासी सह सिंचाई विभाग तेनुघाट के सेवा निवृत कर्मचारी चोला राम महतो (80 वर्ष) का निधन सोमवार की देर रात्रि अपने पैतृक निवास में हृदय गति रुक जाने के कारण हो गया. वे एक प्रखर समाज सेवी एवं निष्ठावान गायत्री परिवार के अगुवा कार्यकर्ता थे. जो सेवा निवृति के बाद पेटरवार के लेपो ग्राम स्थित आदि शक्ति गायत्री पीठ का संचालन कई वर्षों तक किया था. मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर का दाह संस्कार कर दिया गया. उनके निधन पर पूर्व मंत्री छत्रु राम महतो, गोमिया विधायक की पत्नी कौशल्या देवी, पूर्व प्रमुख धनेश्वर महतो, चुन्नू महतो, पूर्व मुखिया पंकज कुमार सिन्हा, हरिहर महतो, भुनेश्वर महतो, अजीत कुमार महतो, मुखिया प्रतिनिधि लालदेव महतो, पंसस प्रतिनिधि निरंजन महतो, अखिलेश्वर महतो आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है.